India anu malik biography in hindi


अनु मलिक

अनु मलिक

अनु मलिक

जन्म2 नवम्बर 1960
मूलस्थानभारत
पेशासंगीत निर्देशक, गायक
सक्रियता वर्ष1981–वर्तमान

अनु मलिक भारतीय संगीतकार और गायक हैं। इन्होंने संगीत निर्माण का कार्य 1977 में शुरू किया। वह राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर पुरस्कार विजेता संगीत निर्देशक हैं, जो मुख्य रूप से हिन्दी फिल्म उद्योग में काम करते हैं। 1990 के दशक में वह कई सफल फिल्मों के गाने संगीतबद्ध कर चुके हैं।[1] वह सरदार मलिक के पुत्र हैं। संगीत निर्देशक के रूप में, उन्होंने फिल्मों के विभिन्न शैलियों के लिए संगीत बनाया है। हालाँकि वह 1977 से सक्रिय हैं लेकिन वह फिर तेरी कहानी याद आई, बाज़ीगर, और जानम जैसे फिल्मों के कारण चोटी के संगीतकारों में शामिल हुए।[2]हंटरवाली 77 नामक फिल्म से इन्होंने अपने संगीत निर्देशक का सफर शुरू किया।

मलिक स्थापना के बाद से टेलीविजन शो इंडियन आइडल को जज कर रहे थे, लेकिन उन्होंने अक्टूबर 2018 में इस पद से इस्तीफा दे दिया।[3][4] उनकी प्रमुख सफल फिल्मों में ऊपर वर्णित के अलावा मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी (1994), अकेले हम अकेले तुम (1995), विरासत (1997), बॉर्डर (1997), इश्क (1997), जानम समझा करो (1999), बादशाह (1999), जोश (2000), रिफ्यूजी (2000), हर दिल जो प्यार करेगा (2000), फिज़ा (2000), मुझे कुछ कहना है, अक्स, अजनबी, यादें, अशोका, मैं हूँ ना (2004), फ़िदा (2004) और मर्डर (2004) शामिल हैं। उनके हालिया काम में कमबख़्त इश्क़, शूटआऊट ऍट वडाला, यमला पगला दीवाना और दम लगा के हईशा के लिए संगीत शामिल है।

व्यक्तिगत जीवन

[संपादित करें]

अनु मलिक ने अंजु से शादी की और इनके दो पुत्री हैं, जिसमें से एक का नाम अनमोल मलिक है और दूसरी का नाम अदा मलिक है । यह उगली और पगली नामक फिल्म के ताली नामक गाने के कारण जानी जाती हैं।

२०१८ में अनु मलिक पर यौन उत्पीड़न के गम्भीर आरोप लगे जिसके कारण उन्हें इंण्डियन आयडल की निर्णायक समिति से हटा दिया।[5] १९९० की दशक में अलीशा चिनॉय सबसे पहले अनु मलिक पर यौन उत्पीड़न के गम्भीर आरोप लगा चुकी हैं।[6] उनका समर्थन शैरन प्रभाकर ने भी किया था।

नामांकन और पुरस्कार

[संपादित करें]

प्रमुख फिल्में

[संपादित करें]

वर्षफिल्मटिप्पणी
1977हंटरवाली 77
1981आपस की बात
पूनम
1982हम पागल प्रेमी
1983मंगल पांडे
एक जान हैं हम
1984राम तेरा देश
लव मैरिज
सोहणी महीवालनामांकित, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक पुरस्कार
आसमान
1985मर्द
फाँसी के बाद
जान की बाज़ी
1986जाल
कर्मदाता
बेगाना
अल्ला रक्ख़ा
प्यार के दो पल
एक चादर मैली सी
मेरा हक
1987इंसानियत के दुश्मन
दादागिरी
मेरा लहू
हवालात
नाम-ओ-निशान
1988शुक्रिया
मालामाल
गंगा जमुना सरस्वती
जीते हैं शान से
आखिरी अदालत
1989वर्दी
आखिरी बाज़ी
अभिमन्यु
दाना पानी
तूफान
लड़ाई
ताकतवर
मुजरिम
जायदाद
दाँव पेंच
1990बंगला नं॰ 666
आवारगी
गुनाहों का देवता
पाप की कमाई
दूध का कर्ज़
जिम्मेदार
तेजा
खतरनाक
1991नाग मणि
रामगढ़ के शोले
भाभी
शिकारी
नामचीन
1992दिल ने इकरार किया
पुलिस ऑफिसर
तहलका
चमत्कार
विरोधी
राधा का संगम
माँ
लाट साब
जानम
1993सर
फिर तेरी कहानी याद आई
फूल और अंगार
बाज़ीगरविजेता, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक पुरस्कार
तहकीकात
शबनम
1994मैडम एक्स
खुद्दार
विजयपथ
नाराज़
मैं खिलाड़ी तू अनाड़ीनामांकित, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक पुरस्कार
यार गद्दार
द जेंटलमैन
ज़ालिम
हम हैं बेमिसाल
गोपाला
आ गले लग जा
इम्तिहान
1995जवाब
नाजायज़
हथकड़ी
बाज़ी
टक्कर
हलचल
गुंडाराज
याराना
राम शस्त्र
राम जाने
अकेले हम अकेले तुमनामांकित, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक पुरस्कार
गैम्बलर
सुरक्षा
अहंकार
1996चाहत
खिलाड़ियों का खिलाड़ी
दरार
कृष्णा
दुश्मन दुनिया का
दिलजले
ज़ोरदार
बेकाबू
घातक
सपूत
राम और श्याम
नमक
1997जुड़वा
औज़ार
दिल कितना नादान है
विरासत
बॉर्डरनामांकित, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक पुरस्कार
हमेशा
मिस्टर एंड मिसेज़ खिलाड़ी
इश्क
आँखों में तुम हो
हिमालय पुत्र
ढाल
1998मिस 420
तमन्ना
डुप्लीकेट
घरवाली बाहरवाली
करीब
इसकी टोपी उसके सर
अंगारे
सोल्जरनामांकित, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक पुरस्कार
हीरो हिन्दुस्तानी
प्रेम अगन
चाइना गेट
वजूद
छोटा चेतन
1999हम आपके दिल में रहते हैं
आरज़ू
जानम समझा करो
कारतूस
सूर्यवंशम
बीवी नं॰ 1नामांकित, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक पुरस्कार
हसीना मान जायेगीनामांकित, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक पुरस्कार
इश्क
बादशाह
चेहरा
2000मेला
बादल
खौफ़
हेरा फेरी
गैंग
जंग
हम तो मोहब्बत करेगा
जोशनामांकित, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक पुरस्कार
रिफ्यूजीनामांकित, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक पुरस्कार
हर दिल जो प्यार करेगा
फिज़ानामांकित, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक पुरस्कार
आगाज़
घाट
चैम्पियन
2001कुछ खट्टी कुछ मीठी
चोरी चोरी चुपके चुपके
राहुल
मुझे कुछ कहना हैनामांकित, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक पुरस्कार
यादें
अक्स
अशोका
लज्जा
अजनबी
2002फ़िलहाल
अब के बरस
हम किसी से कम नहीं
बधाई हो बधाई
आवारा पागल दीवाना
कुछ तुम कहो कुछ हम कहें
ओम जय जगदीश
चोर मचाये शोर
सबसे बढ़कर हम

सन्दर्भ

[संपादित करें]

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]